Posts

Showing posts from July, 2016

‘आर्ट ऑफ़ इग्नोरिंग’

Image
साइंस और टेक्नोलॉजी पढ़ते-पढ़ते एक लॉजिक समझ आया, सोचा आपसे साझा कर लूँ | जोंस हॉपकिंस युनिवर्सिटी के द्वारा किये गए अध्ययन में ‘उपेक्षा की कला’ या ‘आर्ट ऑफ़ इग्नोरिंग’ के सार्थक परिणाम मिले हैं |       शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक प्रयोग किया | दो समूह के लोगों को कंप्यूटर स्क्रीन पर विभिन्न रंगों में अक्षर दिए गए और कुछ निश्चित अक्षर (बी, एफ) तलाशने को कहा गया | एक समूह को कोई निर्देश नही दिया गया जबकि, दूसरे समूह से कहा गया की उन्हें लाल रंग के अक्षरों की उपेक्षा करनी है |       जिन व्यक्तियों (समूह) ने विचलित कर देने वाली सूचनाओं की स्पष्ट रूप से उपेक्षा की उनके द्रश्य (विसुअल) खोज प्रदर्शन में काफी सुधर देखा गया | यह कौशल रेडियोलाजिस्ट व् एयरपोर्ट बैगेज स्क्रीनर जैसे पेशेवर खोजकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा |       खैर, मैं अब मुख्य बात पर आती हूँ | मैं इस रिसर्च के आधार पर कहना चाह रही हूँ की हमें भी ज़िन्दगी में ये लॉजिक यूज़ करना चाहिए | मसलन, हम नेगेटिव बातों, उत्साह तोड़ने वाले लोगों, छोटी-छोटी फिज़ूल की बातों जिन पर हम अक्सर गुस्सा हो जाया करतें हैं, अपनों की गलतियो