AFEIAS युवाओं के लिए मददगार संस्थान
आज के
प्रतोयोगिता के दौर में सबसे बड़ी समस्या एक उच्च शिक्षित युवा की ज़िन्दगी है |
क्यूंकि वो तथाकथित डिग्री धारी है तो कोई कुछ भी करें लेकिन उसे तो वाइट कॉलर
नौकरी ही ढूढनी पड़ेगी चाहे उसकी दिली इच्छा व्यापर की हो या किसी और की | साथ ही
समय का दबाव अलग से बिचारा आधा बुढ्ढा तो हो गया पढाई पूरी करने में लेकिन अब भी
उसे भागना ही है उस रेस में जो कभी ख़त्म नही होने वाली |
इस रेस को जल्दी जीतने के लिए हम सहारा लेते
हैं कोचिंग संस्थानों का ताकि प्रतियोगिता परीक्षा के चक्रव्यूह को जल्दी ध्वस्त
को कर पायें जो एक हिसाब से आज की जरुरत बन गया है |
लेकिन कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापन
तथा धोखे-बाजी से बचना भी जरुरी है | इसलिए इनका चुनाव बड़े ही सोच-विचार से करना
चाहिए |
सबसे अच्छा तरीका हो सकता है यूटयूब पर डेमो
लेक्चर देखो और फिर विचार करो की इनका पढ़ाने का तरीका आपको जंच रहा है या नही,
पिछले स्टूडेंट्स के फीडबैक देखो | साथ ही आपकी आर्थिक स्तिथि ध्यान में रखते हुए
मुफ्त किन्तु स्तरीय या कुछ छूट वाली संस्थाओं के बारे में भी खोजना चाहिए |
ऐसी ही एक संस्था(AFEIAS) मेरी जानकारी में है जो स्तरीय भी है और
किफायती भी | इसमें आप घर बैठे मुफ्त में भी पढाई कर सकते हो और अधिक उपयुक्त लगने
पर कम दाम में संस्था में प्रवेश भी पा सकते हो |
यह मुख्यतः आईएस (upsc,psc) की तैयारी से
संबधित है तथा इसका संचालन एक पूर्व आईएस अधिकारी श्री डॉ. विजय अग्रवाल द्वारा
किया जा रहा है | इसमें आपको इन्टरनेट पर मुफ्त में ही 9 अख़बारों के महत्वपूर्ण
लेख, डेली ऑडियो गाइडेंस आदि कई चीजे मिलेंगी | इसकी वेबसाइट है www.afeias.com |
मेरा इस संस्था से कोई निजी सम्बन्ध नही है
बस मुझे ये बहुत उपयोगी महसूस हुई इसलिए आपको इसकी जानकारी दी ताकि आप भी इसका लाभ
उठा सकें |

thanks for probviding information
ReplyDeletethanks for probviding information
ReplyDelete