क्या आप गाँधी बन सकते है ?
मैंने एक
वाक्य सुना की अरे वो अंग्रेजो का जमाना था, हम गुलाम थे उन परिस्थितियों के
वशीभूत गाँधी जी ने सब किया | मतलब अगर हम भी उनकी जगह होते तो उनके जैसा काम करके
दिखा सकते थे |
जरा
सोचिऐ गाँधी जी को क्या जरुरत थी अंग्रेजो से लड़ने की वो तो एक वकील थे चाहते तो आराम
से वकालत करके अच्छा जीवन बिता सकते थे | और इसी तरह बहुत से अन्य क्रन्तिकारी
जैसे नेहरु, आज़ाद, सुभाष चन्द्र बोस रईस खानदान से थे, बोस तो सिविल सर्वेंट जैसे
उच्च पद भी पा चुके थे फिर आखिर क्या चाहिए था उन्हें ?
फिर भी
अगर आप में से किसी को लगता हे की कोई बड़ी बात नही है, तो ठीक है आप जरा आज की परिस्थितियों पर गौर फरमाइए
क्या कुछ गलत नही हो रहा ? सब कुछ ठीक है ? अगर नही तो आप क्यों आराम से बैठे हुए
है बनकर दिखाइए गाँधी ! करिए आन्दोलन, विरोध प्रदर्शन, जाइये जेल, खाइए लाठियां |
क्या लगता है कर पायंगे आप ? चलिए ये सब नहीं तो कुछ आसान ही कर लिजिए जो कुछ कर रहें हैं उनका साथ देकर |
यदि हाँ
तो शुक्रिया इतना सोचने भर के लिए और यदि नही तो कृपया बोलने से
पहले जरा सोचिये | साथ ही अगर आप हमारे महान क्रांतिकारियों का सम्मान नही जता सकते
तो कृपया उनके बारे में अनर्गल बातें भी न करें |

sahi baat h
ReplyDeleteI agree
ReplyDelete