ज़िंदगी में गाने या गानों में ज़िंदगी...
वैसे शीर्षक अपनी कहानी आप बयाँ करने में सक्षम है, इसलिए चलिए सीधे आगे बढ़ते हैं। मैंने आजतक किसी इंसान को नहीं देखा जो गानों से सरोकार ना रखता हो। आजकल के युवाओं की बात करने की तो जरूरत ही नहीं और इनके आगे और पीछे की पीढ़ी भी बिना अपवाद संगीत(गाने) से जुड़ी हुई है लेकिन यदि आप और पुरानी पीढ़ी को देखेंगे तो वे भी पुराने गीत या भजन जानते ही होंगे।
तो, यह सब बातें किस ओर इशारा करती है? ये बताती है कि ज़िन्दगी के हर पड़ाव या पल में संगीत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मौजूद रहता है। आप चाहे कहीं भी हों किसी भी मूड में हों संगीत के विशाल सागर में आपको उस हिसाब का मोती मिल ही जायेगा।
संगीत न सिर्फ आपको सुकून, शांति व मनोरंजन देता है बल्कि वह आपका साथ भी देता है। हर एक भाव मे गाने आपका साथ दे सकते हैं एक दोस्त की तरह।
मेरे हिसाब से सबसे कठिन समय अर्थात मुश्किल दौर में इनका महत्व सबसे ज्यादा समझ आता है ।
तो, संगीत का गुणगान यहीं खत्म कर मैं कुछ गानों की सूची देना चाहती हूँ जिसकी जरूरत आजकल की ज़िन्दगी में सभी को पड़ती है। इस सूची में क्रम का महत्व नहीं है लेकिन हाँ, पहला गाना वास्तव में प्रथम है।
1. ये मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी है...
2. ये हौंसला कैसे झुके..
3. लक्ष्य तो हर हाल में पाना है..
4. दिल ये ज़िद्दी है..
5. कुछ करिए कुछ करिए नस नस मेरी खोले..
6. आशाएँ..
7. दंगल
8. रुबरु...रोशनी..
9. कर हर मैदान फ़तह..
10. ज़िंदा है तो..
11. ब्रदर्स एंथम
मेरा ख़याल है इतने गाने काफी हैं मोटीवेट होने के लिए। और बाकी अलग गानों के बारे में आप मुझसे ज्यादा जानते होंगें। तो परिस्तिथि के अनुरूप गाने सुनिए और ज्यादातर सकारात्मक गाने सुनकर ज़िन्दगी में सकारात्मकता को महसूस कीजिए। इसी प्रकार कभी-कभी देशभक्ति के गाने भी सुना कीजिए जो आपको देशप्रेम से सराबोर रखेगी। साथ ही, कभी मूड ऑफ हो, गुस्सा आए तो कोई गाना गुनगुनाइए जबजस्ती ही सही, यकीन मानिए आप गुस्सा ओर गाना दोनो एक साथ नहीं कर पाएंगे और गाना तो आपको गाना ही है तो मूड को मजबूरन सही होना पड़ेगा। तो एक बार जरूर आजमाइए...फ्री सलाह है..।

ReplyDeleteI have no words about this page
It is very good and harmful 😄