‘आर्ट ऑफ़ इग्नोरिंग’
साइंस और
टेक्नोलॉजी पढ़ते-पढ़ते एक लॉजिक समझ आया, सोचा आपसे साझा कर लूँ | जोंस हॉपकिंस
युनिवर्सिटी के द्वारा किये गए अध्ययन में ‘उपेक्षा की कला’ या ‘आर्ट ऑफ़
इग्नोरिंग’ के सार्थक परिणाम मिले हैं |
शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक प्रयोग किया | दो
समूह के लोगों को कंप्यूटर स्क्रीन पर विभिन्न रंगों में अक्षर दिए गए और कुछ
निश्चित अक्षर (बी, एफ) तलाशने को कहा गया | एक समूह को कोई निर्देश नही दिया गया
जबकि, दूसरे समूह से कहा गया की उन्हें लाल रंग के अक्षरों की उपेक्षा करनी है |
जिन व्यक्तियों (समूह) ने विचलित कर देने
वाली सूचनाओं की स्पष्ट रूप से उपेक्षा की उनके द्रश्य (विसुअल) खोज प्रदर्शन में
काफी सुधर देखा गया | यह कौशल रेडियोलाजिस्ट व् एयरपोर्ट बैगेज स्क्रीनर जैसे
पेशेवर खोजकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा |
खैर, मैं अब मुख्य बात पर आती हूँ | मैं इस
रिसर्च के आधार पर कहना चाह रही हूँ की हमें भी ज़िन्दगी में ये लॉजिक यूज़ करना
चाहिए | मसलन, हम नेगेटिव बातों, उत्साह तोड़ने वाले लोगों, छोटी-छोटी फिज़ूल की
बातों जिन पर हम अक्सर गुस्सा हो जाया करतें हैं, अपनों की गलतियों/नादानियों आदि
को इग्नोर (उपेक्षा) कर देना चाहिए |
हर छोटी बात या मज़ाक को गंभीरता से लेना ठीक नही | दूसरों से ज्यादा
ख़ुद से कहना सीखें की ‘कोई बात नहि, छोड़ो’ | आपको भी अपना लक्ष्य खोजते समय ध्यान
भटकाने वाली चीजों/बातों को इग्नोर करना सीखना चाहिए |
हाँ, इस बीच हमें जरुरी और गैर-जरुरी बातों
में भेद करना भी आवश्यक होगा अन्यथा हो सकता है किसी महत्वपूर्ण बात को इग्नोर
करना आपको भारी पड़ जाये |
तो, इस लॉजिक को प्रयोग करने के निर्देश
हैं- स्वविवेक से काम लें और खुश रहें |

nice
ReplyDeletemast
ReplyDelete