शब्दों का जादू.....

शब्दो में जादू होता है शायद आपको ये पढ़कर थोड़ा अजीब लगे लेकिन कुछ उदाहरणों से आप बखूबी समझ जाएंगे। तो कुछ उदहारण देखिए -
  -एक कपड़ो की दुकान में लिखा था "आप सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा में हैं । "
-एक कैंटीन में बोर्ड लगा था "थैंक यू फ़ॉर नॉट स्मोकिंग (धूम्रपान न करने के लिए धन्यवाद)"
-एक पान की दुकान पर लिखा था "उधार एक जादू है हम आपको देंगे और आप गायब हो जाएंगे"
अच्छा, तो अब मेरे ख्याल से आपको मेरी बात समझ में आ गई होगी की मैं क्या कहना चाह रही हूँ। तो इस्तेमाल कीजिए इस जादू का और परिणाम देखिये, यक़ीनन आपको मज़ा आएगा।
मान लीजिए आपका कोई दोस्त आपको एक ट्रीट के लिए चलने को कहता है तो उसे सीधे मना करने की बजाए धन्यवाद कहिए फिर थोड़ा ठहराव लेकर कहिए की पर आज तो नही हो पाएगा । इससे फायदा यह होगा की इस ठहराव में आपके दोस्त के चहरे पर मुस्कान बनी रहेगी और उसे ऐसा भी महसूस नही होगा की आपने सीधे मना कर दिया।
  अपने इंटरव्यू के सीवी(cv) में इस प्रकार बता सकते हैं कि "मैं हॉरिजेन्टली टॉलर हूँ" । इससे आप अपनी कमजोरी को अलग तरह से पॉजिटिव बताने में सफल हो जाएंगे ।
  इससे आपकी विलक्षणता नज़र आती है तो, थोड़ी सी रचनात्मकता शब्दों में भी दिखाइए । इससे आप अपनी सभी बात बिना डरे रख पाएंगे और सकारात्मक बातों से माहौल को खुशनुमा बनाए रखिए।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दिल ये ज़िद्दी है....

कुछ पंक्तियाँ

इच्छाएँ और आत्म नियंत्रण